अयोध्या में हुए गोलीकांड पर आधारित है फिल्म राम जन्मभूमि

*ब्रेकिंग न्यूज़*


अयोध्या में हुए गोलीकांड पर आधारित है फिल्म राम जन्मभूमि ,सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बनाई है फिल्म
अयोध्या : 1990 में अयोध्या में हुए गोलीकांड पर आधारित फिल्म राम जन्मभूमि 29 मार्च को पूरे देश में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्माण सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने किया है। वसीम रिजवी ने भी फिल्म में एक भूमिका भी निभाई है। फिल्म में बॉलीवुड के नामचीन कलाकार गोविंद नामदेव व मनोज जोशी ने प्रमुख भूमिका निभाई है। फिल्म में लखनऊ अयोध्या फैजाबाद के कलाकारों ने भी काम किया है। जफर खान के बॉस दाऊद इब्राहिम जो दुबई से समराज चला रहा है उसकी भूमिका सहारा समय और अमर उजाला टीवी में रहे श्री अब्बास हैदर ने किया है फिल्म में तीन तलाक और हलाला जैसे मामलों को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।


अयोध्या में हुए गोलीकांड पर आधारित है फिल्म राम जन्मभूमि ,सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बनाई है फिल्म


फिल्म रिलीज होने से पहले वसीम रिजवी ने आरोप लगाया कि अयोध्या जिला प्रशासन फिल्म राम जन्म भूमि को अयोध्या और फैजाबाद में रिलीज नहीं करने दे रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के दबाव में आकर जिला प्रशासन फिल्म थिएटर मालिकों को फिल्म रिलीज करने से रोक रहा है। उन्होंने ने कहा कि इसकी शिकायत वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे। फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए वसीम रिजवी ने कहा कि यह फिल्म पहले 6 दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन कुछ कट्टरपंथियों ने मुंबई हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर फिल्म पर रोक लगवा दी थी लेकिन अब मामले का निस्तारण हो चुका है और अब फिल्म 29 मार्च को पूरे देश में रिलीज हो रही है।