दहेज की भेंट चढ़ी एक बहु
एक मात्र 15 महीने का बेटा आर्यन हुआ बेसहारा
हाटा बाजार-: गगहा थाना क्षेत्र के रियांव गांव की बहू खुशबू यादव पत्नी शैलेश यादव की मृत्यु रहस्यमय ढंग से दिनांक 19,3,2019 को सुबह लगभग 10 बजे हुई।
खुशबू यादव उम्र 25 वर्ष पुत्री ओमप्रकाश यादव ग्राम धस्का थाना बास गांव जिला गोरखपुर की शादी दिनांक 01,06,2015 को शैलेश यादव पुत्र राजेन्द्र यादव ग्राम रियाव थाना गगहा, गोरखपुर से हुई थी।
खुशबू यादव से एक लड़का आर्यन यादव उम्र 15 माह जिसे लेकर अपना सुंदर सपना संजोए जीवन व्यतीत कर रही थी तथा पति शैलेश यादव दिल्ली में कमाने गया था। दिनांक 19,3,2019 को दिन में 11 बजे शैलेश यादव दिल्ली से अपने ससुराल ग्राम धस्का में अपने छोटी साली को फोन पर बताया कि खुशबू यादव फांसी लगाकर मर गई यह सुनते ही ससुरालियों का बुरा हाल हो गया।
ससुराल के लोग जब खुशबू यादव के घर फोन किए तो लोग बताए कि खुशबू का तबियत ठीक नहीं है पेट में दर्द बहुत ज्यादा है जब खुशबू से बात करवाने की बात कही तो लोग बोले कि दवा के लिए हस्पिटल ले गए हैं लोग कहकर फोन स्विच ऑफ कर दिया गया। जो कि उस समय खुशबू की मृत्यु हो चुकी थी तथा खुशबू के परिवार वालों ने न तो उसके मायके सूचना दिए और ना ही पुलिस को उल्टे गांव वालों के सहयोग से खुशबू की लाश चुपके से जल्दबाजी में कहीं जला दिए। खुशबू के पिता ओमप्रकाश यादव इसकी लिखित सूचना दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए खुशबू की ननद नीतू, खुशबू, जेठानी मीना देवी देवर अखिलेश व सास ससुर व ससुर के पिताजी लाली यादव टोटल आठ लोगों के खिलाफ दिनांक,23,03,2019 को गगहा थाने पर दिए जिसमें मुकदमा अपराध संख्या,88/19 धारा 498 A,304 B, 3/4DP act,506,120B,201 दर्ज हुआ है।