यमुना एक्सप्रेस-वेः बस ,ट्रक से टकराई, 8 की मौत, 30 घायल

यमुना एक्सप्रेस-वेः यात्रियों से भरी बस ,ट्रक से टकराई, 8 की मौत, 30 से अधिक घायल


यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह तड़के 5 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।


ग्रेटर नोएडा के करीब रबुपुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।


घायलों को नजदीक के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रहा है।


जानकारी के अनुसार आगरा से नोएडा आ रही थी।


रबुपुरा के पास तेज रफ्तार बस चालक अंधेरा होने के चलते ट्रक को नहीं देख पाया और यह बस पीछे से ट्रक में जा घुसी।


हादसे होते ही वहां पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण पहुंचे, जिन्होंने प्रशासन को हादसे की जानकारी दी, जिसके पास घायलों को जेवर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।