अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज


मामला गगहा थाना अंतर्गत ग्राम करवल मझगावा रामभरोस यादव के भट्ठे का है


हाटा बाजार / गगहा थाना अंतर्गत ग्राम अतायर का ईंट भट्ठा जो निखिल ईंट भट्ठा के नाम से ग्राम करवल मझगांवा में स्थित है उसका संचालन राम भरोस यादव व राम जनक यादव पुत्रगण महेंद्र यादव ग्राम अतायर के द्वारा किया जाता है।
दिनांक 2,6,2019 को सायं 7 बजे से मझगावा निवासी शमशेर सिंह श्रीनेत अपने घर से निकले थे जिनकी लाश सुबह राम भरोस यादव के ईंट भट्ठे पर एक गड्ढे में मिली। गगहा पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई करते हुए लाश का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक मृतक शराब नहीं पिया था। बल्कि मृतक के शरीर पर हेड इंजरी सीने की हड्डी टूटी थी कान व नाक के रास्ते खून का आना और लाश को आराम से सुरक्षित सुला देना गगहा पुलिस के लिए चुनौती देने जैसा लग रहा है। आज दिनांक 8,6,2019 को मृतक के लड़के रजत सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपने पिता की हत्या करने के संबंध में लिखित तहरीर गगहा पुलिस को दिया जिसमें मुकदमा अपराध संख्या 0158/19 धारा 302,201, पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।