पीसीएस जे क्वालीफाई कर गगहा का नाम रोशन कर दिया

पीसीएस जे क्वालीफाई कर गगहा का नाम रोशन कर दिया


हाटा बाजार =  गगहा थाना क्षेत्र की आकांछा सिंह सुपुत्री टी बी सिंह ग्राम मेहदिया ने पीसीएस जे 2018 की परीक्षा में 199 वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया। रिजल्ट घोषित होते ही परिवार में खुशी का माहौल हो गया।
गगहा की बेटी जज बन गई। रिश्तेदार व परिचितों का बधाई देने के लिए तांता लग गया। परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। रात भर पटाखे छोड़कर परिजनों ने खुशी मनाई। आकांक्षा सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की प्रेरणा से न्यायिक क्षेत्र को सेवा के लिए चुना। क्योंकि इस क्षेत्र में समाज के साथ जुड़कर सेवा व न्याय किया जा सकता है और न्याय करने से हमें आत्मिक संतुष्टि मिलती है। वह जल्द ही कार्यभार संभालेंगी। लगातार लक्ष्य पर फोकस करते हुए अब फाइनल एग्जाम पास करके जज बनने का सपना पूरा कर लिया है। आकांक्षा सिंह के जज बनने पर गोरखपुर शहर के गगहा स्थित निवास स्थान पर व मूल गांव मेहदिया में सब खुशी से उत्साहित हैं। भाई शौनक सिंह व सनत सिंह ,चाचा शम्भूनाथ सिंह , कपिल देव सिंह ,दीपक सिंह आदि ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त किये व बधाई दिये।