बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री,सामाजिक न्याय के पुरोधा, राष्ट्रीयसगई एंव संघोष्ठी का आयोजन किया गया

 


आज प्रसपा कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री,सामाजिक न्याय के पुरोधा, राष्ट्रीयसगई एंव संघोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रसपा के पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मौर्या ने कहा कि आज बिपी मंडल के पद चिन्हों पर कोई चल रहा है तो वह प्रसपा प्रमुख श्री शिवपाल सिंह यादव ही है , आज जिस तरह से प्रसपा प्रमुख श्री यादव ने  बि.पी. मंडल को याद करने के लिए निर्देश दिया उससे यही लगता है कि आज  बी. पी. मंडल की सोच प्रसपा प्रमुख में दिखाई देता है। वहीं प्रसपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बि.पी. मंडल के पिछड़ों के प्रति उत्थान वाली सोच के विषय में अपनी बात रखी, प्रसपा प्रवक्ता इं अरविन्द सिंह यादव ने कहा कि आज जिस तरह से श्री शिवपाल सिंह यादव जी गांधीवादी लोहियावादी चौधरी चरण वादी , जनेश्वर मिश्र जी विचारो को लेकर दिन रात कार्य कर रहे उससे यही लगता है कि असली सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता, गरीबों की लड़ाई, वंचितों को न्याय दिलाने की लड़ाई श्री शिवपाल सिंह यादव जी ही लड़ रहे हैं जो पहले बी. पी.मंडल ने भी कहीं न कहीं इसी रूप से लड़ाई लड़ी ।प्रसपा प्रवक्ता गौतम राणे, ड्रा डी. पी.यादव एंव प्रसपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन सिंह काका भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं संचालन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह यादव ने की तथा बी.पी. मंडल के विषय में विस्तार से अपना विचार वर्णन किया । इस मौके पर प्रसपा  जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, महानगर अध्यक्ष कल्पेश दिवेदी, राकेश सिंह गोरखपुर मंडल प्रभारी ड्रा एम पी यादव बस्ती मंडल प्रभारी अजय त्रिपाठी मुन्ना, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश रावत जी आपदा हरण सिंह, ममता सिंह, रवि यादव, उपेन्द्र सिंह, जय श्री शुक्ला, अजय यादव, हरिशंकर यादव अरविन्द यादव, जावेद अहमद, संदीप पाण्डेय, बेग साहब, फारुख खान, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।