गठिया रोग का उपचार

गठिया रोग का उपचार


1. नियमित गिलोय का रस पीने से गठिया की सूजन और दर्द ठीक हो जाता है। 
2. थोड़ से देसी घी में गिलोय के रस को मिलाकर सेवन करने से गठिया रोगियों का जल्द फायदा मिलता है।
3. एरंड के तेल के साथ दूध का सेवन करने से गठिया रोग में फायदा मिलता है।
4. गठिया के रोगी को अपनी जीवनशैली, रहन-सहन और खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा, तभी फायदा मिलेगा। अधिक तेल और मिर्च वाले भोजन से परहेज रखने के साथ—साथ खाने में प्रोटीन की अधिकता वाली चीजें नहीं लेनी चाहिए।
5. खाने में हरी सब्जियां, बथुआ, मेथी, सरसों का साग, पालक, तोरई, लौकी, मूंग, परवल, अंगूर, अनार, पपीता, आदि का सेवन करने से गठिया रोगियों को आराम मिलता है। 
6. दो हरड़ को पीसकर उसका चूर्ण बनाकर नियमित रूप से गुड के साथ खाने से जल्द ही गठिया रोग से लाभ मिलता है।
7. सर्दियों में प्रतिदिन लहसुन और अदरक का सेवन करने से गठिया रोगियों को बहुत फायदेमंद मिलता है। 
8. कुछ दिनों तक समुद्र के पानी से गठिया रोगी स्नान करें तो वह जल्द ही इस गठिया रोग से ठीक हो सकता है।
9. प्रतिदिन दर्द और सूजन वाली जगह पर जैतून का तेल लगाएंगे तो गठिया के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा। 
10. गठिया रोग से पीड़ित लोगों को प्रतिदिन सौंठ का सेवन करना चाहिए। ऐसा प्रतिदिन करने से गठिया का दर्द जड़ से ठीक हो जाता है।
11. काले रंग के तिल को भूनकर उसे दूध के साथ मिलाकर गाढ़ा लेप तैयार करें और इस लेप को जोड़ों के दर्द वाली जगह पर लगाकर किसी कपड़े से बांधने से गठिया रोगियों को राहत मिलती है।


 


Dr.suresh raghuvanship