अखिलेश यादव ने गाँधी जी की प्रतिमा पर मालार्पण कर मनाया गांधी जयंती

अखिलेश यादव ने गाँधी जी की प्रतिमा पर मालार्पण कर मनाया गांधी जयंती



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने 02 अक्टूबर 2019 गांधी जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मागांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें ग्रामस्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था, सामाजिक सद्भाव था और श्रमशक्ति का सम्मान था। उनके रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है।
      श्री अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी जी ने मानव कल्याण के लिए सत्य-अहिंसा का संदेश दिया था। उन्होंने सत्याग्रह का अनूठा अमोघ अस्त्र दिया था। जिसने देश को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्ति दिलाई थी। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है।                    
            राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को शत-शत नमन करता हूँ। बापू ने जो मूल्य सिखाये है उनको पूरा विश्व मानता है। सत्य, अहिंसा, सहनशीलता, विश्वास, सादगी जैसे सैद्धांतिक मूल्यों द्वारा गांधी जी ने पूरी दुनिया को अपने अधिकारो के लिये सजग कर दिया।



डॉ संजय विद्रोही