भीषण एक्सीडेंट बाइक से बाइक की टक्कर घटनास्थल सिसई घाट पुल के पास

भीषण एक्सीडेंट बाइक से बाइक की टक्कर घटनास्थल सिसई घाट पुल के पास


  ( गोरखपुर)                                          संवाद सूत्र -धर्मेंद्र कुमार ,रवि प्रकाश की रिपोर्ट
                                घटनास्थल जो कि जिला गोरखपुर सहजनवा थाना के अंतर्गत आता है बाइक सवार धर्मेंद्र पुत्र कमल जिला संतकबीरनगर के मेहदावल थाने के ग्रामसभा खुर्द के निवासी हैं यह पूरी तरह से जख्मी है। बचने की उम्मीद बहुत कम है। गाड़ी नंबर UP 58 P5188 है  यह पूरब दिशा से आ रहे थे इनकी बाइक की स्पीड 100 के आस पास थी। जबकि दूसरे बाइक सवार इंद्रजीत और बहादुर जो कि बखिरा थाना के ग्राम सभा खैरवा के निवासी है  यह लोग पश्चिम दिशा से जा रहे थे इंद्रजीत की बाइक की रफ्तार करीबन 40 से 45 की स्पीड से चल रही थी। इंद्रजीत की हालत बहुत गंभीर है उनका दाहिना पैर फैक्चर हो गया है बहादुर के होंठ कट गए जिससे खून टपक रहा था इनकी गाड़ी नंबर यूपी 51 H45 74            मौके पर पहुंचे एसआई विनोद कुमार थाना पीपीगंज से उन्होंने तुरंत एंबुलेंस 108 नंबर को सूचित किया और नजदीकी पीएससी ब्लॉक जंगल कौड़िया  भेज कर जान बचाई  घटना 15  अक्टूबर को करीबन 3:00 से 3:30 के बीच हुआ। और कुछ ही देर बाद सहजनवा थाना की  पुलिस पहुंची एक्सीडेंट मामले को अपने रजिस्टर में नोट किया और दोनों बाइक को एक ठेले पर लदवा कर थाना सहजनवा में भेज दिया।     
   एस आई पीपीगंज थाना विनोद कुमार जी  वहां पर मौजूद लोग अंगद ,डॉक्टर बबलू यादव, छोटू, गोलू सिंह ,विजय बहादुर सिंह अन्य लोग रहे।