संदिग्धावस्था में जली विवाहिता मौत

संदिग्धावस्था में जली विवाहिता मौत


मृतका की सास की माने तो बिजली बोर्ड छूने से आग लगी


नरसिंह यादव रिपोर्टर हाटा बाजार गोरखपुर


हाटा बाजार =  गगहा थाना अन्तर्गत ग्राम गडही के अहिरान टोला निवासी धर्मेन्द्र प्रजापति पुत्र हरहंगी की शादी 2 जून 2011 में प्रतापी पुर धुरियापार निवासी 28 वर्षीय रोशनी के साथ धूमधाम से हुई थी। रोशनी की दो बेटियां 5 वर्षीय रूचि व 3 वर्षीय निधि है। पति बंगलौर में रहता है मौत की सूचना पर घर आ रहा है। रोशनी अपने सास श्वसुर व जेठानी के साथ ससुराल में रहती थी।   27 अक्टूबर दिपावली की रात वह अबूझ हालत में जल गयी। कभी दिपक से जलने तो कभी विद्युत से जलने की बात गांव में फैलती रही। परिजन उसे गोरखपुर किसी प्राइवेट नर्सिंग होम ले गये  जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी परिजनों ने दी।  शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया गया परिजन शव का दाह संस्कार राजघाट गोरखपुर में ही कर दिए।     लेकिन इसकी सूचना ससुराल वालों ने लड़की के मां बाप को नहीं दिया। गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना लड़की के पिता को दी। लड़की के पिता शिवकुमार ने इसकी सूचना अपनी ससुराल चिमचा गगहा अपने साले मुनीब को दी।  मुनीब जब रोशनी के ससुराल पहुंचा तो ससुराल वालों ने बताया कि रोशनी रात में दिपक बुझाने गयी तभी उसके कपड़े में आग लग गई और वह बुरी तरह जल गयी। उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। साथ ही जिस घर में वह जली हुई थी उसे मिट्टी व पानी से लिपाई की गयी थी। सूचना मिलते ही लड़की के मां बाप मुम्बई से रवाना हो गए हैं। लड़की के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री को दहेज के लिए जलाया गया है।  आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाता रहा है। मृतका के मामा मुनीब प्रजापति चिमचा गगहा निवासी ने गगहा पुलिस को सूचना दे दी है। सूचना पाकर गगहा पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।