शहीदों के सम्मान में रंगोली सजा कर  किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

शहीदों के सम्मान में रंगोली सजा कर  किया सांस्कृतिक कार्यक्रम



बहराइच, फखरपुर वि0 ख0 अंतर्गत ग्राम सभा नंदवल मे चौथा वार्षिक उत्सव शहीदों के सम्मान में उत्साह पूर्वक मनाया गया।



        शहीदों के सम्मान में रंगोली सजा कर जिसमें भारत का नक्शा उकेरा गया। जो आकर्षण का केन्द्र रहा। कार्यक्रम का आयोजन चक्र प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान विनोद कुमार वर्मा रहे।संचालन विवेकानंद वर्मा ने किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व शिक्षक राम चन्द्र सिंह ने बताया कि अगर देश सुरक्षित है तो वो सेना की वजह से है तथा वीर शहीदों के विषय मे विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम कोअनिल वर्मा,रामबचन सोनी,गोपाल सिंह, अमित वर्मा,अरविन्द वर्मा ने भी सम्बोधित किया।इस मौके पर रामचरित मानस का अखण्ड पाठ का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सरवन वर्मा, प्रभात वर्मा, हजारी यादव, सुभकरन यादव, सोनू गुप्ता, सिध्देश्वर वर्मा, अविनाश वर्मा, शिवम वर्मा, रमेश गुप्ता, विकल्प वर्मा, अरुण वर्मा,राजेश श्रीवास्तव आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।