विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप ,पिता ने दी तीन लोगों के खिलाफ तहरीर

 


विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप ,पिता ने दी तीन लोगों के खिलाफ तहरीर


मृतका का मोबाइल फोन खोल सकता है हत्या का राज


गोरखपुर


हाटा बाजार =  गगहा थाना क्षेत्र के गडही निवासी धर्मेन्द्र प्रजापति की शादी 2011 में पल्हवापुर (प्रतापी पुर) थाना उरूवा निवासी शिवकुमार की बेटी रोशनी के साथ हुई थी। रोशनी से दो पुत्रियां सिद्धी व निधि है। रोशनी अपनी सास श्वसुर व जेठानी के साथ घर पर ही रहती है जबकि पति बंगलौर व माता पिता मुंबई में रहते हैं। मृतका के पिता शिवकुमार मुम्बई से आने के बाद गगहा पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि दिपावली की रात मेरी बेटी रात्रि करीब 8 बजे अपनी मां से बात कर रही थी इसी दौरान शोर शराबा होने लगा और मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया जो अभी तक स्वीच ऑफ बता रहा है। उन्होंने बताया कि मेरी लड़की को आए दिन सास छोहाडी देवी , जेठानी व देवर रविन्द्र दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। दिपावली के दिन मेरी बेटी को इन्हीं लोगों ने जला कर मार डाला। तथा उसका दाह संस्कार भी मुझे विना बताए कर दिए। मेरी लड़की की मौत की सूचना किसी दुसरे व्यक्ति द्वारा दी गई। सुचना मिलते ही मैं मुम्बई से आज आया हूं और लिखित तहरीर देते हुए तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।