भारतीय संविधान की 70वीं वर्षगाॅठ मनाई गई

भारतीय संविधान की 70वीं वर्षगाॅठ मनाई गई
        
पुलिस लाइन रोशनाबाद समेत हरिद्वार पुलिस के समस्त कार्यालयों एवं थाना, चौकियों में संविधान दिवस मनाते हुए शपथ ली गयी


हरिद्वार


26.11.2019



  • आज भारतीय संविधान की 70वीं वर्षगाॅठ के उपलक्ष्य पर श्री सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद में भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ दिलाने के पश्चात महोदय द्वारा कहा कि हम सभी भारत वर्ष के संविधान की गरिमा को बनाएं रखने के लिए शपथ लेकर उसकी पालना करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। हम सब भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए कृत्संकल्प हैं।


व्यक्ति की गरिमा राष्ट्र की एकता अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए अग्रणी हैं। इसके साथ ही इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मसर्मिप्त करें। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना चौकियों एवं कार्यालयों में संविधान दिवस मनाते सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी गणों ने सामूहिक रूप से शपथ ली गयी। 



उक्त अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में पुलिस अधीक्षक अपराध,  सहायक पुलिस अधीक्षक/ (क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन),  क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय,  प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे