बड़े ही धूमधाम से समूहिक विवाह का आयोजन किया गया

  • बड़े ही धूमधाम से समूहिक विवाह का आयोजन किया गया
     
    ब्रेकिंग न्यूज
     
      जालौन/संवाददाता


जनपद जालौन के ब्लॉक कुठौंद के अंतर्गत आने बाला माँ जालौन बाली का मंदिर बहुत ही भव्यशाली मंदिर कहा जाता है।  जहा पर बहुत दूर से लोग आते और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। उसी लगन में  दिनांक 11/12/2019को दिन बुधवार को बड़े ही धूमधाम से समूहिक विवाह का आयोजन किया गया।
 जिसमें  62 जोड़ो ने माँ को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ जीने का संकल्प लिया।  जिसमे मुख्य अतिथि राम जी सोनी ,केशव सिंह सेंगर(पूर्व विधायक भाजपा)', देवेन्द्र सिंह सेंगर  पूर्व प्रधान, शिवकुमार सिंह भाजपा नेता, नरेन्द्र सिंह संघ अध्यक्ष, भूप सिंह, प्रमोद सिंह , इसी क्रम में सभी लोगो ने माँ जालौन बाली को साक्षी मानकर  बिटियो का कन्या दान करके विदाई की इसी कार्यक्रम में आये हुए सहयोगी गण ,राजीव रंजन कौशल संस्थापक अध्यक्ष नमो नमो मोर्चा (जयपुर),सौरभ ठाकुर जिलाध्यक्ष(नमो नमो युवा मोर्चा जालौन) अमित नीखरा मण्डल अध्यक्ष भाजपा कुठौंद ,ऋषभ सिंह धर्म रक्षक सेना(बुंदेलखंड उपाध्यक्ष ),राजू भाई  ,मंदिर के पुजारी पंडित गया प्रसाद शुक्ल  व पुलिस बल मौजूद रहा ।