डा0 प्रियंका रेड्डी को न्याय दिलाने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का मूक धरना

 


डा0 प्रियंका रेड्डी को न्याय दिलाने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का मूक धरना


02 दिसम्बर, 2019


 


संवाददाता


लखनऊ/ सुरेश सिंह रघुवंशी



  • प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) आये दिन बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं से द्रवित है, उन बहनों व बेटियों की यात्नाओं का एहसास करके। कितनी वेदित होती होंगी उन हैवानों की जुल्मों का शिकार होते समय? क्यों महिलाओं की असुरक्षा बढ़ती जा रही है? सरकार कब तक बेटी बचाओ का स्वाॅग रचती रहेगी और बेटियाॅं दैहिक संत्रास झेलते-झेलते प्राण देने पर मजबूर होती रहेंगी। कब सरकार कुम्भकरणी निद्रा से जागेगी और अपने जुल्मों को ठहराव देकर कानून व्यवस्था पर ध्यान देगी? कौन है दोषी? लचर कानून व्यवस्था, क्या वाकई जुमलों की सरकार कानून व्यवस्था सम्भालने में निकम्मी साबित हो रही है? वर्ष 2014 के बाद से अपराधियों के अन्दर कानून का भय समाप्त हो गया है, क्या सरकार का नैतिक बल इतना कमजोर हो गया है? पूरे देश में बहन-बेटियाॅ पिछले पाॅच वर्षों से जितनी भय में जीने पर अभिशप्त है, का सरकार के मुॅह पर यह जोरदार तमाचा है। यदि सरकार में जरा सी भी नैतिक साहस है तो बलात्कार से पीड़ित बहन-बेटियों को न्याय दिलाये, दरिन्दों को ऐसी सजा दिलवाये ताकि वह इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति करने से पहले हर व्यक्ति कानून के दंड से भयभीत ही न हो सके, अपितु उसकी रूह भी काँप जाय। प्रसपा (लोहिया) हर बलात्कार की पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। अभी यह सांकेतिक धरना है। यदि डा0 प्रियंका रेड्डी के बलात्कारियों एवं हत्यारों का शीघ्रातिशीघ्र फाॅसी की सजा नहीं दिलायी जाती है तो प्रसपा आतताई सरकार को उखाड़ फेकेगी। 
     प्रसपा द्वारा आयोजित मुख्य धरना श्री सुन्दर लाल लोधी, प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। धरने में बैठे मुख्य लोगों में श्रीमती शम्मी बोहरा, प्रदेश अध्यक्ष (महिला सभा), श्रीमती प्रियंका राय, श्रीमती अल्का सिंह, श्रीमती अल्पना बाजपेई, प्रवक्ता, श्रीमती शान्ती यादव, जिलाध्यक्ष लखनऊ (महिला सभा), श्री रंजीत यादव, जिलाध्यक्ष लखनऊ, श्री कमर रजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूथ बिग्रेड, श्री इरफान मलिक, प्रवक्ता, श्री गौतम राणे सागर, श्री अनिल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष (पिछडा वर्ग), श्री सत्यजीत सिंह अतवारा, हरि शंकर यादव, राधा रावत, श्री सर्वेश पाल, कौशल्या कश्यप, शन्नो रावत, आशा यादव, विदिया मौर्या, वन्दना रावत, माया चैरसिया, इन्द्रानी रावत, श्री उपेन्द्र सिंह, श्री सुरेश उपाध्याय, श्री अजमेर यादव, श्री ग्यासुल हक, मो0 ताज, श्री पिन्टू यादव, श्री शादाब हैयात कादरी, श्री फारूक खान, श्री रामसागर भारती, श्री संदीप भार्गव, श्री सईक सिद्दीकी, श्री रामसागर यादव, श्री अवधेश यादव, श्री वीरेन्द्र यादव उर्फ पिन्टू, श्री अभिनव राय, श्रीमती नीतू कनौजिया, राधा वरूण, मीनू तिवारी, मोनी सिंह, सीमा यादव, सीमा पाल शामिल थे।