हंडिया ब्यापार मंडल को मिली जान से मारने की धमकी,पुलिस ने दर्ज किया मुकद्मा।


प्रयागराज


हंडिया ब्यापार मंडल को मिली जान से मारने की धमकी,पुलिस ने दर्ज किया मुकद्मा।


हंडिया। हंडिया ब्यापार मंडल अध्यक्ष ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र के उपर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। अध्यक्ष की तहरीर पर हंडिया पुलिस ने नगरपंचायत अध्यक्ष के पुत्र पर मुकद्मा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।


ब्यापार मंडल अध्यक्ष हंडिया वार्ड न 5 निवासी धर्मेन्द्र जायसवाल पुत्र स्व: बेचूलाल जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर मे बताया कि बीते तेईस दिसबंर को वह रात दस बजे बाइक से घर आ रहा था। कस्बे मे वार्ड न 5 निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र अनिल जायसवाल दो अन्य अज्ञात लोगो के साथ बुलट से आकर मुझे रोकता है।गाली गलौज करने के बाद धमकी देते हुए कहता है कि यदि नगर पंचायत के कार्याे मे किसी तरह का हस्तक्षेप किया तो तुम्हारी सारी बसे फुकवा कर तुम्हे जान से मार दूगा। तुम्हारे शव का किसी को पता नही चलेगा।बीते चौबीस दिसंबर को अज्ञात मोबाइल से काल आती है। काल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि मरे मित्र अनिल जायसवाल के कामो मे हस्तक्षेप करना बदं कर दो मै अपने मित्र के लिए कुछ भी कर सकता हू। सहमे ब्यापार मंडल की तहरीर पर पुलिस ने मुकद्मा दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।