इरफान हबीब की प्रो.एमेरिटस की उपाधि रद्द करने की मांग पर एएमयू के पूर्व उपाध्यक्ष ने की टिप्पणी

इरफान हबीब की प्रो.एमेरिटस की उपाधि रद्द करने की मांग पर एएमयू के पूर्व उपाध्यक्ष ने की टिप्पणी



भाजपा प्रवक्ता डॉ निशित शर्मा द्वारा इतिहासकार इरफान हबीब की प्रोफेसर एमेरिट्स की उपाधि रद्द करने की मांग पर एएमयू के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम अंसारी ने उनके खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी कर दी है।


इस मामले में बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष लोकेश सोलंकी ने सिविल लाइंस थाने में नदीम अंसारी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस देर रात तक मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में लगी रही।


भाजपा प्रवक्ता डॉ निशित ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिख प्रो. इरफान की प्रो. एमेरिट्स की उपाधि रद्द करने की मांग की थी।


सोमवार को एएमयू के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम अंसारी ने निशित के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी कर दी।इस पर लोकेश सोलंकी ने स्क्रीनशॉट को सलंग्न कर नदीम के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी है।