कुएं से 17 घंटे बाद निकाला गया युवक का शव
कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 28 दिसंबर
कोलकाता के एक उपनगर में शुक्रवार को कुएं में गिरे युवक का शव करीब 17 घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार को बाहर निकाला गया।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आजीविका के लिए कुएं खोदने का काम करने वाले एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से युवक का शव बाहर निकाला गया।
युवक शहर के बांसद्रोणी इलाके में शुक्रवार शाम दुर्घटनावश कुएं में गिर गया था।
अधिकारियों ने बताया कि उसका शव 37 फुट गहरे संकरे कुएं में करीब पांच से सात फुट पर कीचड़ में फंसा मिला।
आपदा प्रबंधन दल को शुक्रवार रात 10 बजे तक युवक का शव नहीं मिल पाया जिसके बाद अभियान को कुछ देर रोक दिया गया।
उन्होंने बताया कि कुएं से पानी बाहर निकाला गया, लेकिन शव नहीं मिलने पर शनिवार को स्थानीय नागरिक की मदद ली गई जो कुआं खोदने का काम करता था और शव बरामद किया गया।