बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की 96 वी जयंती मनाई गई।

 


 


 


 


   


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की 96 वी जयंती मनाई गई।


 


 


समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की 96 वी जयंती निवर्तमान जिलाध्यक्ष  प्रहलाद यादव की अध्यक्षता में मनाई गई


संचालन निवर्तमान महानगर महासचिव सिंहासन यादव ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालें निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि समाजवाद के सबसे मजबूत स्तंभ, सादगी और निश्छलता की प्रतिमूर्ति, बिहार की राजनीति में पारदर्शिता, ईमानदारी और जन भागीदारी के प्रतिमान स्थापित करने वाले जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर जी का मानना था कि संसदीय परंपरा और संसदीय जीवन राजनीति की पूंजी होती है, जिसे हर हाल में निभाया जाना चाहिए. उनकी चिंता के केंद्र में हमेशा गरीब, पिछड़े, अति पिछड़े और समाज के शोषित-पीड़ित-प्रताड़ित लोग रहे हैं. शायद यही वजह रही है कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कर्पूरी ठाकुर ने सदैव लोकतांत्रिक प्रणालियों का सहारा लिया. उनका मानना था कि लोकतंत्र के मंदिर में ही जनता-जनार्दन से जुड़े अहम मुद्दों पर फैसले लिये जाएं. कर्पूरी ठाकुर कभी एक जाति, समुदाय के नेता नहीं रहे. वो सर्वजन के नेता थे. पक्ष, विपक्ष से जुड़े सभी लोग उनकी राजनीतिक शुचिता और दूरदर्शिता के कायल थे।इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव डॉ मोहसिन खान अवधेश यादव मिर्जा कदीर बेग किसान सिंह सैंथवार रामजतन यादव सिंहासन यादव  राम लखन पासवान संजय पहलवान शहाब अंसारी राघवेंद्र तिवारी राजू मैना भाई हीरालाल यादव अशोक चौधरी देवेंद्र भूषण निषाद शब्बीर कुरैशी चंद्रभान प्रजापति  सिराजुद्दीन रहमानी रामप्रवेश यादव उर्मिला देवी कंचन श्रीवास्तव संतोष यादव पंकज यादव सुरेंद्र यादव इमरान विजय यादव मनोज निषाद रमेश चंद्र लालमन यादव विनोद सिंह विनोद विश्वकर्मा दिग्विजय पटेल सच्चिदानंद यादव शेषनाथ यादव अरविंद गौड़ राम मिलन यादव सुभाष निषाद दिग्विजय यादव राम अशीष प्रजापति संदीप यादव चंद्रदीप मिश्रा मोहम्मद सलीम फिरदोस आलम मोहम्मद शाहिद विनोद कुमार यादव अनवार आलम अभय सिंह देवेंद्र सिंह जय सिंह वेद प्रकाश चौधरी श्रीकांत राजभर शैलेश राजभर आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे