वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन कर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने खेलों को बताया जीवन का विभिन्नअंग
खंड विकास खजनी क्षेत्र के सरया तिवारी ग्राम सभा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फिता काट कर उद्घाटन के पश्चात खिलाड़ियों से परिचय किए मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खजनी अटल बिहारी उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा खेल जीवन का विभिन्न अंग है
खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए खेलो से गांव में छिपी प्रतिभाओं को आगे जाने का मौका मिलता है भाजपा के खजनी मंडल के अध्यक्ष धरणीधर त्रिपाठी ने कहा खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है इस अवसर पर गजेंद्र राम त्रिपाठी ग्राम प्रधान विश्वनाथ पुर अमन त्रिपाठी शिवाकांत त्रिपाठी बृजेश त्रिपाठी विवेक गोंडा त्रिभुवन चौहान एवं क्षेत्र के भारी संख्या में खेल प्रेमी नौजवान उपस्थित रहे