भाजपा नेता रघुराज सिंह के बयान पर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

भाजपा नेता रघुराज सिंह के बयान पर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल



कांग्रेस नेता विनोद पांडे ने भवन  व सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष और भाजपा नेता रघुराज सिंह के बयान पर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।याचिका में कहा है कि रघुराज ने 10 जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बारे में कहा था कि नेहरू पंडित नहीं मुसलमान थे।नहरों के पास रहने के कारण नेहरु कहलाए।पांडे ने कहा कि ब्राह्मण होने के कारण खुद को अपमानित महसूस किया।उन्होंने दावा किया है कि रघुराज सिंह के बयान से ब्राह्मण समाज के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने अपमानित महसूस किया है।रघुराज ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में धरना दे रहे छात्रों को धमकाते हुए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने का दम भी भरा।