दुर्घटनाओं में भी लोग मदद करने की बजाय सेल्फी लेते या वीडियो बनाते

दुर्घटनाओं में भी लोग मदद करने की बजाय सेल्फी लेते या वीडियो बनाते


*हमारा नैतिक कर्तव्य संकट के समय मदद के लिए हाथ बढ़ाएं*





हाल  में जयपुर में पटाखे की दुकान में भीषण आग के दौरान लोग वीडियो बनाते और सेल्फी लेते रहे। यह इस किस्म की कोई पहली घटना नहीं है। किसी सड़क दुर्घटना में भी लोग मदद करने की बजाय सेल्फी लेते या वीडियो बनाते देखे जाते हैं। सोचें, अगर अपने परिजन होते तो…? ऐसे समय में तमाशा देखना उचित नहीं है। हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि संकट के समय मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। मोबाइल तकनीक का उपयोग मानव हित में होना चाहिए।विदित हो कि जयपुर के व्यस्त रहने वाले इंदिरा बाजार में शनिवार दोपहर पटाखे की दुकान में आग लग गई आग इतनी बढ़ गई कि इसने आसपास की आधा दर्जन दुकानों और छह से ज्यादा वाहनों को चपेट में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में एक दमकलकर्मी भी गंभीर रूप से घायल भी हो गया था।



*लेकिन हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि संकट के समय मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। मोबाइल तकनीक का उपयोग मानव हित में होना चाहिए।*