चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर बलदेव कुमार सॉलिड बॉडी के नाम से जाने जाते हैं

चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर बलदेव कुमार सॉलिड बॉडी के नाम से जाने जाते हैं



  • चंडीगढ़


 बलदेव कुमार चंडीगढ़ पुलिस के सबसे जाांज इंस्पेक्टर हैं और सबसे बढ़िया फिजिक्स वाले इंस्पे्टर हैं.! इंस्पेक्टर बलदेव कुमार ने अभी फिलहाल बॉडीबिल्डिंग के कई ख़िताब जीते हैं और चंडीगढ़ पुलिस के सभी अफसरों को ऐसे इंस्पेक्टर्स पर बोहत मान है जो की विदेशो में जाकर भी चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन करते हैं.! बलदेव कुमार इस वक़्त चंडीगढ़ के सेक्टर 34 पुलिस थाने के एसएचओ हैं और वह एक बेहतरीन और ईमानदार एसएचओ हैं.! बलदेव कुमार ने बॉडीबिल्डिंग में सिल्वर मैडल का ख़िताब जीतकर अपना नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है.


53वी एशियन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में इंस्पेक्टर बलदेव कुमार ने सिल्वर मैडल हासिल किया और चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन किया.! बलदेव कुमार हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले हैं और उन्होंने बताया की उनकी उम्र अभी 51 वर्ष है पर वह अपनी बॉडी का पूरा ख्याल रखते हैं और खाने पीने का भी पूरा परहेज़ करते हैं.! एसएचओ बलदेव चंडीगढ़ पुलिस के जाबांज पुलिस अधिकारी हैं जिन्होंने विदेशो में जाकर अपनी सॉलिड बॉडी का रुतबा दिखाकर अपना और चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन किया.! बलदेव कुमार ने साउथ कोरिया में फिजिक्स फिटनेस चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीतकर अपना नाम रोशन किया.! बलदेव कुमार ने बताया की उनकी पत्नी सुधा रानी भी उनकी डाइट का पूरा ख्याल रखती हैं.! चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी नीलांबरी जगदले ने भी इंस्पेक्टर बलदेव कुमार को उनकी जीत पर बधाई दी.!